कॉलेज प्रबन्धक ने बेटी की हत्या कर शव जलाया College manager burn dead body after killing daughter



शाहजहांपुर,  (भाषा) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से प्रेम-प्रसंग में बाधा बनने पर एक कॉलेज के प्रबंधक ने अपनी नाबालिग बेटी की हत्या करने के बाद उसका शव कॉॅलेज परिसर में ही जला दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार ने आज यहां बताया कि पुवायां थाना क्षेत्र के भिलावा गांव में इंटर कॉलेज का संचालन करने वाले मनोज यादव पर आरोप है कि कल शाम उसने अपनी बेटी शालिनी :16: को बेल्ट से पीटा और फिर उसे जबरन जहर पिला दिया।

उन्होंने बताया कि यादव ने शालिनी की मौत के बाद कॉलेज परिसर में ही फर्नीचर में आग लगाकर उसका शव जला दिया। शालिनी की मां की सूचना पर पुलिस ने रात करीब 11 बजे पहुंचकर पीड़ित का अधजला शव कब्जे में लिया।

कुमार ने बताया कि आरोपी मनोज यादव का अपनी पत्नी से मनमुटाव चल रहा था और उसके तीन बच्चे भी हैं।

उन्होंने बताया कि यादव का अपने ही कॉलेज की एक शिक्षिका से प्रेम-प्रसंग था जिसका शालिनी विरोध करती थी। कल शाम भी इसी बात को लेकर पिता पुत्री के बीच विवाद हुआ जिसके चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी पिता और उसकी महिला मित्र समेत चार लोगों के विरुद्घ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment