- जिलाधिकारी द्वारा गेहूॅ क्रयकेन्द्रों का निरीक्षण
- प्राथमिक पाठ्शाला तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया
- निरीक्षण के दौरान 2 कर्मचारी निलम्बित
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने आज मुरादनगर क्षेत्र में भ्रमण के दौरान गेहू क्रयकेन्द्रों, प्राथमिक पाठशाला तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने आज रावली कला में सस्तेदर की राशन की दुकान से कार्ड धारकों को किये जा रहे खाद्यान्न वितरण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न वितरण के समय नियुक्त पर्यवेक्षण अधिकारी अनुपस्थित मिले। राशन दुकानदार द्वारा बताया गया कि पर्यवेक्षण अधिकारी कल आये थे उनकी उपस्थिति में खाद्यान्न का वितरण किया गया था लेकिन आज नही आये है। पर्यवेक्षण अधिकारी लिपिक मुरादनगर नगर पालिका की अनुपस्थिति में खाद्यान्न वितरण को गम्भीरता से लेते हुये जिलाधिकारी ने पर्यवेक्षण अधिकारी को निलम्बित करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार ग्राम डिडौली के प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान अध्यापिकायें एक ही जगह पर बैठी मिली। शिक्षण कार्य नही कर रही थी। जिलाधिकारी ने अध्यापिकाओं का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये। विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बच्चों को वितरित किये जाने वाले भोजन को निधि केसरवानी ने स्वयं खाकर देखा जिसमें सब्जियों की मात्रा विल्कुल नही थी मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की खराब क्वालिटी के सम्बन्ध में सम्वन्धित आपूर्ति कर्ता सस्था के विरूद्व कार्यवाही करने के निर्देश दिये। तथा आज विद्यालय को आपूर्ति किये गये 40 बच्चों के मध्यान्ह भोजन का भुगतान न करने का निर्देश दिये । विद्यालय में सफाई व्यवस्था सन्तोष जनक न पाये जाने तथा विद्यालय परिसर के शौचालय अत्यन्त गन्दे पाये जाने पर सम्बन्धित सफाई कर्मचारी को निलम्बित करने के निर्देश दिये जिला पंचायत राज अधिकारी को दिये।
मुरादनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा किया गया जहाॅ पर उन्होंने ओ0पी0डी0 महिला वार्ड नेत्र चिकित्सा कक्ष ओषधि वितरण विभाग सहित पूरे चिकित्सालय का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर चिकित्सालय में आये मरीजो से बातचीत की चिकित्सालय के अधिकारी सूर्यान्सु ओझा ने वताया कि प्रतिदिन ओ0पी0डी0 में 500 से अधिक मरीज आते है उन्होने बताया कि अल्ट्रा साउन्ड मशीन के लिए रेडियोलाजिस्ट की तैनाती नही है इसके लिए जिलाधिकारी ने शासन स्तर से प्रयास करके तैनाती कराने का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी ने गेहूं क्रय केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान क्रयकेन्द्रो पर तौल उपकरण, बोरो की उपलब्धता, किसानों के बैठने तथा पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होने तहसीलदार को निर्देशित किया कि वह लेखपालों को निर्देश दे दंे कि वह क्रय केन्द्रों पर गेहॅू वेचने के इच्छुक किसानों की सूची तैयार कर ले ताकि ऐसे किसानों का गेहूं क्रय केन्द्र पर ससमय क्रय किया जा सके। उन्होने कहा कि गेहू खरीद में विचैलिये बर्दास्त नही किये जायेगे। किसानों को उनकी उपज का निर्धारित मूल्य दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाय। सभी क्रयकेन्द्रों पर प्रभारीयों के द्वारा बताया गया कि क्रय हेतु धनराशि उपलब्ध है बोरों की व्यवस्था कर ली गई है।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मोदीनगर अतुल कुमार भी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment