साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) रविवार को साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा ने वार्ड 40 श्याम पार्क मेन के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी के उन मेहनती कार्यकर्ताओं और चुनाव अभिकर्ताओं का सम्मान किया उन्हें चुनाव में जीत दिलायी थी। इस अवसर पर विधाकय सुनील शर्मा ने कहा कि वे आज उन कार्यकर्माओं व चुनाव एजेंट का सम्मान करने आये हैं जिन्होंने उन्हें डेढ़ लाख मतों से जीत दिलाने के लिये घर घर से मतदाताओं को निकालकर मतदान कराया था।
. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी अपने विधायक का सम्मान किया और उन्हें एक मांग पत्र प्रस्तुत किया । मांग पत्र में श्याम पार्क मेन को बरसाती और गंदे पानी की बाड़ से बचाने,कालोनी में सीबर डलवाने तथा स्वच्छ पेयजल के लिसे कालोनी में ओवरहेड टैंक बनाने की मांग की। बरसाती पानी की बाड़ से बचाने के लिये अन्य कालोनियों से आने वाले नालों का मार्ग बदलने का प्रमुख मुद्दा उनके सामने रखा। इस अवसर पर पार्शद के पति व पूर्व पार्षद सचिन डागर ने भी अपने विचार रखें।
अपने संबोधन में सुनील शर्मा ने कहा के वह जल्दी ही जनता की मांग को पूरा करेंगे। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास निर्माणाधीन अंडर पास के धीमी गति से कार्य पर विधायक ने कहा कि उन्होंने जीडीए को 4 माह में पूरा करने के निर्देशित किया है। वे श्याम पार्क में पेयजल के लिये गंगा जल देने पर काम कर रहे हैं। बरसाती व गंदे पानी की निकासी के लिए वे पूरा सहयोग करेंगे । एक अन्य सवाल के जवाव में उन्होंने कहा कि वे जरूरतमंद लोगों के लिए राशन कार्ड बनाने व राशन डीलरो ंके द्वारा की जा रही कालाबाजारी पर अंकुश लगाने का पुख्ता इंतजाम योगी सरकार कर रही है। सभा का संचालन डाक्टर शिवचरण कौशिक ने किया तथा इस अवसर पर प्रमुख रूप से नीरज वर्मा, सत्य नारायण मिश्रा केकेे सिंह,लल्ला सिंह,जगदंबा सिंह, प्रमोद सैंगर, राजेश सिंह ,सतीश चैहान, संजय राय, भानुप्रताप राय ,प्रवीण अग्रवाल, श्यामलाल अरोड़ा ,कैप्टन अमरेंद्र सिंह ,मंगल सेन गोयल ,कांति शर्मा आदि लोगों को विधायक ने सम्मानित किया।



0 comments:
Post a Comment