झारखंड में नक्सली मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी शहीद Two policemen martyred in Naxal encounter in Jharkhand



सिमडेगा, (वार्ता)  झारखंड के उग्रवाद प्रभावित सिमडेगा जिले में बानो थाना के सिकोरदा बड़ा रायका गांव में कल देर रात पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया(पीएलएफआई) के उग्रवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुये कहा कि शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों में बानो थाना प्रभारी विद्यापति सिंह और सिपाही तरुण बुराली शामिल हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मी लॉरीक सिंह इस घटना में घायल हो गये। श्री रंजन ने बताया कि कल रात सिकोरदा बड़ा रायका गांव में पीएलएफआई के उग्रवादियों के छुपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची जिसके बाद ये मुठभेड़ हुई।






Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment