दर्दनाक हादसा : कार में जलकर युवक की मौत, पिता रोज कहते - जिम जाओ Painful Incident: The Death of a Young man in a Car,



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  शालीमार गार्डेन में बुधवार को हुए बेहद दर्दनाक हादसे में सात बहनों के बीच अकेले भाई की कार में जलकर मौत हो गई। मृतक जैफ खान एक एयरलाइन कंपनी का पूर्व क्रू मेंबर था।

हादसा उस वक्त हुआ जब जैफ की हुंडई वर्ना कार एक बिजली के खंभे से टकरा पलट गई। जैफ कार में इस तरह से फंस गया कि वह लाख कोशिशों के बीच कार से नहीं निकल पाया। चूंकि खंभे से टकराने के बाद कार में आग लग चुकी थी तो जैफ भी कार के साथ ही जिंदा जल गया।

25 साल के जैफ शालीमार गार्डेन इलाके में सुबह चार अपनी कार जिम जा रहे थे तभी रास्ते लगे बिजली के खंभे से उनकी कार टकरा गई। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि खंभा भी टूट गया। वह अपने पिता जुबैर की खान की सलाह पर जिम ज्वाइन किया था। जुबैर अकसर फिट रहने के लिए जिम जाने के लिए बोलते थे।

जैफ के चाचा ने बताया कि कार खंभे से टकराने के बाद इस तरह से पलटी की चक्कर खाते हुए काफी दूर जाकर गिरी। इसी दौरान पेट्रोल टैंक के पास कोई स्पार्किंग हुई और कार में आग लग गई।

पुलिस सूचना पर जब मौके पर पहुंची तो जैफ का शव कंकाल में तब्दील हो चुका था। घटना दो दिन पहले जैफ के घर वाले अजमेर शरीफ दर्शन के लिए गए थे। वह फोन पर ही जैफ से हालचाल लेते थे।

बुधवार को सुबह करीब सात बजे जब उन्होंने जैफ को फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर घरवालों ने समझा कि वह जिम में होगा इसीलिए फोन नहीं उठ रहा।

जैफ के चाचा ने पुलिस को बताया कि उसके पिता हमेशा जैफ से कहा करते थे कि जब वह उनकी उम्र के थे तब जैफ से ज्यादा फिट से थे।

वहीं पुलिस ने हादसे की प्राथमिक जांच के आधार पर कहा है कि कार का ज्यादा स्पीड में होने की वजह से हादसा हुआ है।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment