गाजियाबाद, ( संवाददाता ) जिलाधिकारी निधि केसरवानी की अध्यक्षता में आज तहसील सदर में तहसील दिवस सम्पन्न हुआ जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार व मुख्य चिकित्सा अधिकारी अजेय अग्रवाल ने जन समस्याओं की सुनवाई की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने जन समस्याओं की सुनवाई करते हुये विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन शिकायतों का निस्तारण आज मौके पर नही हो पा रहा है उनका निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर करना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि तहसील दिवस की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाये। शिकायतो के निस्तारण में बिलम्ब करने वाले विभागीय अधिकारियों के विरूद्व कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों की सुनवाई की । आज के सदर तहसील दिवस में कुल 25 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिनमें से 5 का निस्तारण मोैके पर ही कर दिया गया तहसील दिवस में सर्वाधिक 11 शिकायते पुलिस विभाग की, 7 नगर निगम, दो-दो विजली एवं बेसिक शिक्षा विभाग की प्राप्त हुई ।
तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी सदर अतुल कुमार तहसीलदार मनोज सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment