आतंकियों के खिलाफ कश्मीर में बड़ा ऑपरेशन, शोपियां में सुरक्षाबलों ने 20 गांवों को घेरा-Security Forces Cordon




जम्मू -कश्मीर : दक्षिण कश्मीर के शोपियां और पुलवामा में हालिया आतंकी घटनाओं के बाद सेना ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है. सुरक्षा बलों ने कश्मीर के शोपियां के 20 से ज्यादा गांवों की घेराबंदी कर ली है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. हाल ही में पुलवामा और शोपियां में आतंकियों की ओर से बैंक और हथियार लूटे जाने के अलावा सेना पर पत्थरबाजी की घटना के बाद सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई सामने आई है.
इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान शुरू किया है. घेराबंदी के बाद सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ भी शुरू हो गई है. इसके अलावा कुछ स्थानीय युवा सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी कर रहे हैं.  वहीं,  पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) द्वारा इस हफ्ते की शुरुआत में भारतीय सीमा में घुसकर दो जवानों के शव को क्षत-विक्षत करने की घटना के बाद से दोनों देशों के  बीच तनाव गहरा गया है.


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment