अक्षय कुमार और सोनम लेने पहुंचे अपना पहला नेशनल अवॉर्ड-64th National Film Awards Live Complete List



आज राष्ट्रपति के हाथ से 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं को दिए जाएंगे. कुछ दिन पहले इन पुरस्कारों की घोषणा हुई थी जिसमें अक्षय कुमार को बेस्ट एक्टर चुना गया था.
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह शाम 6 बजे से शुरू हो चुका है. इसमें सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' को बेस्ट फिल्म के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है, जबकि फिल्म 'रुस्तम' के लिए अक्षय कुमार को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है. वहीं उत्तर प्रदेश को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट के तौर पर चुना गया है.
'दंगल गर्ल' जायरा वसीम के लिए भी ये नेशनल अवॉर्ड खास रहे. उनको बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है. वहीं सामाजिक मुद्दों पर संदेश देने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड 'पिंक' को मिला है. बता दें कि इस बार अवॉर्ड्स में बायोपिक पर बनी फिल्मों का जलवा है.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment