सफाई को लेकर 7 मई को BJP का मेगा प्लान- Clean Delhi



नई दिल्ली : बीजेपी ने एमसीडी का चुनाव लड़ा तो सबसे पहला वादा साफ सफाई का था और जनता ने इस वादे पर यकीन करके बीजेपी को बहुमत के साथ तीनों एमसीडी में जिता भी दिया. अब बारी पार्टी की है, इसलिए तो बीजेपी ने नए पार्षदों के औपचारिक तौर पर कामकाज संभालने के पहले ही एक ऐसा प्लान बनाया है, जिससे दिल्ली चमक उठे और बीजेपी का वादा पूरा होता हुआ भी साफ तौर पर दिखे.
MCD में जीत के बाद सफाई पर फोकस
सफाई के लिए बीजेपी का मेगा प्लान है कि एक साथ दिल्ली की सड़कों पर हज़ारों लोग झाडू लेकर उतरें औऱ दिल्ली की सफाई करें. इससे एक तो संदेश जाएगा कि बीजेपी सफाई को लेकर संजीदा है और जीतने के बाद ये सफाई अभियान की एक शानदार शुरुआत भी होगी. इसके लिए बीजेपी को स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रस्ताव भी मिले हैं.
डेरा सच्चा सौदा के लोग भी करेंगे मदद
बीजेपी सूत्रों के मुताबिक 7 मई को डेरा सच्चा सौदा के साथ पार्टी दिल्लीभर में एक मेगा सफाई अभियान चलाएगी, जिसमें डेरा सच्चा सौदा के एक लाख से ज्यादा वॉलिंटियर्स दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगे और सड़कों के साथ नालियों को भी साफ करेंगे. इसमें बीजेपी के कार्यकर्ताों के साथ एमसीडी का पूरा अमला उनका साथ देगा.



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment