ये सेलिब्रेशन का नहीं सिनेमा में क्रांति का समय है- karan Johar On Bahubali



नई दिल्ली: ‘बॉहुबली 2′ बॉक्स ऑफिस पर हर रोज कमाई के नए रिकॉर्डस बना रही है. दर्शकों पर इस फिल्म का जादू इस कदर छाया है कि इस फिल्म ने सोमवार को 40.25 करोड़ की कमाई की है. इतने करोड़ की कमाई तो बॉलीवुड में सुपरस्टार्स की फिल्में पहले दिन भी नहीं कर पाती हैं. इस कमाई से खुश करन जौहर ने कहा है अब ये सिनेमा में क्रांति का समय है.

ट्विटर पर सोमवार की कमाई  बताते हुए करन जौहर ने लिखा, ‘जब आपकी फिल्म सोमवार को इतना ज्यादा कमाती है जैसे कि रिलीज का पहला दिन हो, तो ये सेलिब्रेशन का नहीं बल्कि सिनेमा में रिवोलुशन का समय है.’आपको बता दें कि ये फिल्म मूलरूप से तेलुगू में बनी है. इस फिल्म के हिंदी, तमिल, मलयालम और तेलुगू वर्जन ने घरेलू बॉक्स ऑफिर पर चार दिनों 383 करोड़ की कमाई कर ली है. इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले दिन शुक्रवार को 41 करोड़, शनिवार को 40.5 करोड़, रविवार को 46.5 करोड़ और सोमवार को 40.25 करोड़ की कमाई की है. इस तरह सिर्फ चार दिनों में फिल्म ने 168.25 करोड़ की कमाई कर ली है.




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment