श्रमिक दिवस के मौके पर एक श्रमिक को उपहार देते हुए आरकेआई निदेशक आलोकगर्ग
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) स्थानीय संजयनगर सैक्टर 23 स्थित रामकिशन इंस्टीटयूट सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में आज अन्राष्टीय श्रमिक दिवस मनाया गया। इस मौके पर मेहनतकशो की जिन्दगी से जुडे पहलुओ पर शिक्षको और प्रबंधक समिति के सदस्यो ने प्रकाश डाला और श्रमिको को उपहार देकर उन्हे सम्मानित किया गया। इस मौके पर आरकेआई के निदेशक आलोक गर्ग ने कहा कि बिना श्रमिको के कोई भी परियोजना पूरी नही हो सकती । यदि मेहनतकश न होते तो आज हम बडी बडी इमारतो की छाया में नही रहते। इसीक्रम में आरकेआई की प्रधानाचार्या डा0 मालती गर्ग ने स्कूल परिसर में काम करने वाले श्रमिको को उपहार देकर उनका अभिनन्दन किया।



0 comments:
Post a Comment