साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) केन्द्रीय विज्ञान और पा्रैद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान तथा पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डा. हर्षवर्धन सिंह बुधवार को साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र चार की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी सीईएल में 600किलो वाट के सौर उर्जा प्लांट के साथ सोलर रिक्सा का उदघाटन के अलावा टेक्नोपार्क का शिलान्याष किया।
अपने संबोधन में केन्द्रीय मंत्री ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी सीईएल के प्रवंधको एवं कामगारों का आह्वान किया कि वे प्रगति की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ायें तथा कंपनी को उचाइयों पर ले जाने के सार्वजनिक हित के सोलर ट्री प्लांट को अपने यहां बनाने की शुरूआत करें। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा डिजायन किया गया सोलर ट्री की मांग पूरी नहीं हो रही है तथा उन्हें रोजाना इसकी मांग पूरा कराने लिये विशेष अनुरोध आ रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों के वेतन भत्ते आदि से संबंधित कर्मचारी हित के मामलों को दूर करने की घोषणा के बाद उन्होंने कहा कि कंपनी के तकनीकी एवं विकास के आधार पर निजी क्षेत्र की एक कंपनी सोलर ट्री बना रही है। उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों एवं प्रवंधकों को आह्वान किया कि वे सोलर ट्री को अपनी कंपनी में बनाने की शुरूआत करें। क्योंकि सोलर ट्री सीईएल कंपनी की तकनीकी और डिजायन है जिसे एक निजी कंपनी को देकर बनावाया जा रहा है। अच्छा हो कि सीईएल कंपनी स्वयं जनता की मांग को पूरा करे।
इस अवसर पर कंपनी के प्रवंध निदेशक गिरीश साहनी ने केन्द्रीय मंत्री को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा कंपनी के विषय में बताया। समारोह में डा. अशोक पार्थसारथी,सीएसआईआर की संयुक्त सचिव सुमित्रा सरकार तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।




0 comments:
Post a Comment