गाजियाबाद, ( संवाददाता ) सर्वहारा वर्ग विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने लोनी ब्लाक के ग्राम सिरोरा सलेमपुर के ग्राम प्रधान से बाल्मीकि बस्ती के विकास एवं गांव छोड़ चुके कुछ परिवारों को ग्राम सभा द्वारा जमीन देकर बसाने की मांग की गई है ।
ग्राम प्रधान से बाल्मीकि बस्ती के कार्यकताओं लिखित ज्ञापन में मांग करते हुए कहा है कि बस्ती में आज तक कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है । नाली, खडंजा, मुख्य द्वार, धर्मशाला का निर्माण, कालोनी के पास से गुजर रहे एक बड़े नाले का निर्माण किया जाए जिससे पानी की निकासी हो सके । लोगों का कहना कि कुड़ी बिटोडे के आड़ में कुछ लोगों ने बस्ती में अवैध कब्जा कर रखा है, उसे हटाया जाए । साथ ही वहां हिंडन नदी में जिन लोगों का घर गिर गया था, बाद में ग्राम सभा द्वारा जमीन नहीं देने पर वे लोग यहां से पलायन को मजबूर हो गए थे उन्हें इस जगह पर बसाया जाए ।
इस मौके पर समिति के संजय चंदेल, सुरेन्द्र सिंह चंदेल, राजू सूद, सुरेश पाल, अशोक कुमार, पप्पु चंदेल, ब्रजपाल, लक्ष्मण, रामकिशोर, किशन, सोनू, संदीप, कुलदीप, गौरव, दीपक, धर्मबीर, शाीला देवी, विद्या देवी, दया देवी, राजो देवी, संरेश देवी, धनेशरी देवी, चमनकली देवी, ऋषिपाल आदि लोग मौजुद थे ।




0 comments:
Post a Comment