हर्षोल्लास से मनाइ गई ईद Eid celebration of euphoria



गाजियाबाद, ( संवाददाता/ प्रमुख संवाददाता )  महानगर में हर्षोल्लास व खुशी पूर्वक आज ईद का त्योहार मनाया गया । सुबह - सुबह ईदगाह और मस्जिदों में लोगों ने नमाज अता की साथ ही देश में अमन चैन की दुआ मांगी । देश में कई जगहों पर हुई हिंस्सा के विरोध में कई जगह पर लोगों ने काली पट्टी बांध कर नमाज पढ़ी  । नमाज के बाद सभी ने एक - दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी । सबसे ज्यादा खुशी बच्चों में देखने को मिल रही थी । पुलिस द्वारा इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का भारी इंतजाम किया गया था । 
क्षेत्र के मिर्जापुर, मालीवाडा, कैलाभट्टा, ईदगाह, डासना गेट, मसूरी, संजय नगर सेक्टर 23, विजयनगर आदि जगहों पर समयानुसार नमाज पढ़ी गई । ईद के कारण कुछ क्षेत्रों में रूट उायवर्जन भी किया गया था । 

सहिबाबाद - ईद उल फितर का त्यौहार परम्परागत रूप से मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम भाइयों ने मस्जिदों में नमाज अता की तथा एक दूसरे से मिल कर ईद की मुबारकवाद दी। हिंडनपार क्षेत्र में ईद की नमाज के लिये सुरक्षा तथा सफाई आदि का अच्छा बंदोबस्त किया गया था तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। ईद की नमाज शहीदनगर, पसोंडा, तकिया पसोंडा, अर्थला,  फरूख नगर, राजीव कालोनी, बन्नापीर कालोनी, इंदिरा कालोनी, महाराजपुर आदि स्थानों पर अता की गयी।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment