महिला ने की आत्म हत्या Self-murder of woman



बसुंधरा, ( प्रमुख संवाददाता )  बसुंधरा सेक्टर-दो सी में रहने वाली एक गृहणीं ने रविवार की रात छत के पंखे में चुन्नी से फंदा बांध कर फांसी लगा ली। काम से लौटने पर पति को घटना का पता चला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन महिला की बीमारी को आत्महत्या का कारण मान रहे हैं।
        जाकनारी के अनुसार वसुंधरा सेक्टर - दो सी में अजेंद्र की 37 साल की पत्नी स्मिता ने फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली है। मृतका के एक बेटी है तथा पति दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। रविवार सुबह करीब नौ बजे अजेन्द्र ड्यूटी पर चले गए। रात करीब आठ बजे वापस आए तो फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका सेे पुलिस को सूचना दी। पुलिस जव दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो कमरे में छत के पंखे के सहारे बंधी चुन्नी के फंदे से स्मिता का शव लटक मिला। उसने पीछे कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है।
     थाना प्रभारी इंदिरापुरम सुशील कुमार दुबे ने बताया कि परिजनों ने बीमारी को आत्महत्या का कारण बताया है। केवल मृतका के भाई अरुण ने सूचनात्मक शिकायत दी है। परिवार बालों ने बताया कि स्मिता बीमारी से परेशान रहती थी। स्मिता व अजेंद्र की साल 2004 में शादी हुई थी। स्मिता का कुछ माह पहले आपरेशन हुआ था। तीन दिन पहले ही बादलपुर ग्रेटर नोएडा में रहने वाली उनकी मां यहां आई थी। स्मिता की बेटी की स्कूल में छुट्टी होने के कारण घुमाने के लिए उसे अपने साथ लेकर गई थी। घटना के समय स्मिता घर पर अकेली थी।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment