छात्रा से छेड़ छाड़, गिरफ्तारी नहीं Schoolgirls clash, no arrests



इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता  )  थाना  इंदिरापुरम क्षेत्र की एक कलोनी में रहने वाली एक कक्षा 12 की छात्रा के साथ गांव का एक दबंग लड़का करता है उससे छोड़ छाड़। इस मामले में लड़की के पिता ने थाना इंदिरापुरम में रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप है कि लड़की के ट्यूशन जाते समय उससे छेड़खानी की जाती है। छात्रा के विरोध करने पर वह परिवार वालों को देता है जान से मारने की धमकी।
          पुलिस के अनुसार इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी छात्रा वैशाली में ट्यूशन पढ़ने जाती है। आरोप है कि ट्यूशन जाते समय काफी दिनों से उसे रास्ते में आते-जाते समय गुल्लू त्यागी निवासी मकनपुर गांव उसके साथ छेड़खानी करता है।  जव छात्रा छेड़ - छाड़ का विरोध करती है तव वह गाली - गलौच करने और मारपीट पर उतारू हो जाता है। छात्रा ने जव अपने परिवार वालों  को शिकायत की तो लोकलाज के कारण कहा गया कि वह चुप रहे। इससे आवारा लड़के का मन और बढ़ गया तथा उसने लड़की के घर आकर छात्रा और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं उसने घर के नीचे खड़े होकर हंगामा काटा। इससे छात्रा का पूरा परिवार काफी सहम गया। इससे परेशान होकर परिवार वालों को पुलिस में शिकायत करनी पड़ी। छात्रा के पिता ने इंदिरापुरम थाना में आरोपी गुल्लू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
     रिपोर्ट दर्ज तो हो गयी लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार वाले परेशान हैं। थाना प्रभारी इंदिरापुरम सुशील कुमार दुबे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है तथा सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment