देश भर में आज मनाई जा रही है ईद, सुबह- सुबह पढ़ी गई नमाज Eid is being celebrated across the country today, prayers read in the morning




नई दिल्ली, ( शान्तिदूत न्यूज नेटवर्क )  25 जून की रात को चांद दिखाई देने के बाद आज दुनिया भर में ईदुल फितर का जश्न मनाया जा रहा है। वहीं जगह इस त्यौहार के जश्न तनाव में परिवर्तित हो गया है। ईद के मौके पर कश्‍मीर में पत्‍थरबाजों ने त्‍योहार की म‍िठास कम करने की कोशिश की, वहीं यूपी में भी कुछ समय के ल‍िए माहौल तनावपूर्ण बन गया। 
उत्तर प्रदेश के अमेठी शहर के बादलगढ़ ईदगाह में मांस और शराब की बोतलें मिलने के बाद शुकुल बाजार क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने बताया कि सुबह ईदगाह में मांस के टुकडे और शराब की बोतलें पायी गयीं। पुलिस अधीक्षक पूनम ने बताया कि ईदगाह की साफ सफाई के बाद वहां नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई और स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच करायी जा रही है और इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। पूनम ने बताया कि घटना के संबंध में थाना शुकुल बाजार में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जम्मू-कश्मीर में घाटी के कई स्थानों पर सुरक्षा बलों और पत्थरबाजों के बीच झड़पें हुईं, जिसके कारण उत्सव का रंग फीका पड़ गया। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में जंगलात मंडी इलाके में नमाज के तुरंत बाद भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। उसके बाद अनंतनाग जिले के अचबल इलाके में भी झड़पें शुरू हो गईं, जहां भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। दक्षिण कश्मीर के सोपोर, कुलगाम और पुलवामा शहरों में भी ऐसी ही झड़पें शुरू हो गईं।
श्रीनगर के ‘ओल्ड सिटी’ इलाके में भी युवाओं ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान घायल हो गए। उत्तरी कश्मीर के सोपोर और पट्टन शहरों से भी ऐसी ही झड़पों की सूचना है। ह‍र‍ियाणा के बल्‍लभगढ़ में जुनैद के गांववालों की ईद फीकी रही। ईद से ऐन पहले खरीददारी कर लौट रहे जुनैद को कुछ लोगों ने ट्रेन में मार डाला था। इसके व‍िरोध में गांववालों ने काली पट्टी बांध कर ईद की नमाज अता की।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment