साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र चार सें नगर निगम गाजियाबाद के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने अवैध अतिक्रमण हटाया। भारी पुलिस बल के साथ दस्ते ने पहले सूचना दी फिर अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। इससे पहले भी नगर निगम द्वारा अतिक्रमणकारियों को अवैध अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई थी।
जानकारी के अनुसार भारी पुलिस बल के साथ नगर निगम ने साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र चार में अवैध अतिक्रमणविरोधी अभियान चलाया। साथ ही हटाया अतिक्रमण करने बालों पर जुर्माना भी लगाया। अतिक्रमण से पहले नियमानुसार गाड़ी से घोषणां की गयी थी कि वे अपना अपना सामान उठालें वर्ना नगर निगम अपनी कार्रवाई कर सामान जप्त कर लेगा। उदघोषणां करने के पश्चात नगर निगम के सचल दस्ते ने सड़क किनारे बने झुग्गी झोपड़ी, खोखों को तोड़ना शुरू कर दिया तथासामान को गाड़ियों में लाद लिया। नगर निगम ने खास तौर पर सूचना के पश्चात उन लोगों के खिलाफ पेनाल्टी लगाई जिन्होंने सूचना को अनसुनी की और अपना सामान नहीं निकाला। यह कार्यवाही झंडापुर कड़कड़ माडल गांव के पास की गई ।



0 comments:
Post a Comment