अल्पसंख्यकों को उनका वास्तविक हक मिलेगा - मेंहदी Minorities will get their rightful title - henna



साहिबाबाद, ( संवाददाता )  उत्तर प्रदेश अल्पखंख्यक अध्यक्ष जनबा सिराज मेंहदी ने कहा कि प्रदेश में अल्पसंख्यक हासिए पर हैं । कांग्रेस शासन के दौरान प्रदेश में अल्पसंख्यकों के ीित के लिए जो काम हुए आज भी वहीं ठहरा हुआ है । सभी पार्टियां सिर्फ उन्हें अपनी राजनीतिक फायदे के लिए इस्तमाल करती हैं । 
आज मेंहदी अपने कसफिले के साथ मुज्जफरनगर एक कार्यक्रम में भाग लेने जाते समय  पार्टी के कार्यकर्तओं क्षरा मोहननगर चैराहे पर स्वागत कार्यक्रम के दौरान यह बात कही । उन्होंने कहा कि देश में एक कांग्रेस पार्टी ही ऐसी है, जो अल्पसंख्यकों के विकास के लिए कार्य करती है । 
इस मौके पर जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष नसीम खान ने कहा कि अल्पसंख्यकों के हित की लड़ाई एवं विकास कार्यो में मिलने वाली सुहवधाओं का कांग्रेस कार्यकर्ता घर - धर जाकर जानकारी देगें । इसके लिए शीर्ध ही काम शुरू किया जायेगा । इससे पूर्व महिला कांग्रेस कमेटी की नगर अध्यक्ष पूजा चड्डा ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने की सलाह दी । 

स्वागत कार्यक्रम का आयोजन युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अहसान अली द्वारा किया गया था, जिसमें भारी संख्याओं में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । नसीम खान द्वारा एक - एक कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कराना कार्यकर्ताओं को बहुत ही पसंद आया । इस मौके पर रामरतन शर्मा, भोली, रियाजुद्दीन, जहीर, सरदार पप्पी सिंह आदि लोग मौजुद थे । 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment