दिल्ली में बारिश, लोगों को गर्मी से राहत Rain in Delhi, people get relief from heat



नयी दिल्ली,  (भाषा) राष्टीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में रात भर हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है और मौसम सुहाना होने के साथ ही तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है और शाम तक इसके 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ेसफदरजंग, लोधी रोड, पालम, आयानगर और रिज वेधशालाओं ने क्रमश: 18 मिमी, 21.2 मिमी, 25.9 मिमी, 33 मिमी और 10.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है।े सफदरजंग वेधशाला ने आज सुबह तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो कि सामान्य तापमान से छह डिग्री कम था।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि सापेक्षिक आद्रता आज सुबह 98 फीसदी दर्ज की गई।

उन्होंने आकाश में बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।

कल का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment