कुर्सी पर बैठने को लेकर आपस में भिड़े दो चिकित्सक Sit on the chair



गोपालगंज, ( संवाददाता ) बिहार के गोपालगंज जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थावे में शुक्रवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब कुर्सी पर बैठने के विवाद को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी तथा स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक आपस में भिड़ गए।
इस बीच दोनों ओर से जमकर हाथापाई हुई। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद सीएम के निर्देश पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चिकित्सा पदाधिकारी के कक्ष में अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर नीरज कुमार मरीजों का इलाज कर रहे थे। इसी बीच प्रभारी चिकित्सा प्रभारी आनंद प्रकाश द्विवेदी अपने कक्ष में पहुंच गए।
बताया जाता है कि कक्ष में आने के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने मरीजों को देख रहे डॉक्टर नीरज को दूसरे कक्ष में जाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों चिकित्सक आपस में भिड़ गए तथा धक्का-मुक्की तथा मारपीट शुरू हो गई।
मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने बीच बचाव कर दोनों चिकित्सकों को शांत कराया। घटना की जानकारी होने के बाद सीएस डॉक्टर मद्देश्वर प्रसाद ने एसीएमओ अमरेंद्र कुमार चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों को मामले की जांच के लिए भेजा।
यह भी पढ़ें: मगध विश्वविद्यालय के छात्रों को बड़ी राहत, सप्ताह भर में दूर होगी रिजल्ट की गड़बड़ी
अस्पताल पहुंचे एसीएमओ ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की तथा स्वास्थ्य कमियों से बारी-बारी से घटना की जानकारी प्राप्त की। एसीएमओ ने बताया कि जांच के दौरान दोनों चिकित्सकों से पूछताछ की गई। वे अपनी जांच रिपोर्ट सीएस को जल्द ही सौंप देंगे।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment