एंटीगा : भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले (Anil Kumble) के इस्तीफे के बाद बीसीसीआई (BCCI) ने नए कोच के लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है. कुंबले ने इस्तीफा देने के बाद कप्तान विराट कोहली से मतभेद की बात स्वीकार की थी. कोच पद की दौड़ में रवि शास्त्री और वीरेंद्र सहवाग समेत कई दिग्ग्ज शामिल हो चुके हैं.
विराट कोहली से जब कुंबले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि वे उनका सम्मान करते हैं. उन्होंने नए कोच के चयन पर गुरुवार को अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि अगर बीसीसीआई नए कोच के चयन पर हमारी राय लेना चाहेगा तभी वह इस पर सुझाव देंगे.विराट कोहली और रवि शास्त्री के संबंधों को देचखते हुए जानकार रवि शास्त्री के ही कोच चुने जाने का कयास लगा रहे हैं. कोहली से जब नए कोच पर उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने कहा, 'व्यक्तिगत तौर पर मैं कुछ नहीं कह सकता. हम एक टीम के तौर पर अपनी बात तभी रखेंगे जब बीसीसीआई हमें ऐसा करने के लिए कहेगा.' इसके लिए एक प्रक्रिया है और इसमें व्यक्तिगत राय मायने नहीं रखती.
बीसीसीआई की उस प्रक्रिया का एक टीम के रूप में हम सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि अभी उनका लक्ष्य वेस्टइंडीज में सीरीज जीतना है. अभी हम एक सीरीज में खेल रहे हैं और हमारा ध्यान इस पर है. प्रक्रिया अपनी जगह पर है और जो बीसीसीआई के नियंत्रण में है. हम अभी किसी अन्य चीज पर ध्यान नहीं दे रहे हैं.



0 comments:
Post a Comment