महिला की बहादुरी से लूटपाट की घटना बची Woman's bravery survivor survived incident



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  जहांगीरबाद बुलंदशहर से अपनी बहन के पास गांव साहिबाबाद आयी एक महिला को आॅटो गैंग के बदमाशों ने मोहननगर ओवर ब्रिज के पास लूटने का असफल प्रयास किया। लेकिन महिला और उसकी ननद ने बदमाशों का जम कर मुकाबला किया और बदमाशों को आटो छोड़ कर भागना पड़ा। अव आटो थाना साहिबाबाद पुलिस के पास है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिये प्रयास कर रही है। 
       साहिबाबाद ग्राम के पूर्व प्रधान ब्रहम सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर तीन बजे के करीव जहांगीराबाद बुलंदशहर से 32 साल की महिला रजनी अपनी एक ननद के साथ आई थी। रजनी ने मोहन नगर पर बस से उतर कर साहिबाबाद ग्राम में अपनी बहन के यहां आने के लिए टेंपो किया। जिसमें 4 लोग और बैठे थे । मोहन नगर ओवरब्रिज पार करते ही सवारी की तरह बैठे बदमाषों ने उससे कहा कि अपना सामान पीछे रख दो आगे चैकिंग हो रही है। उसने सामान पीछे रख दिया । इसी बीच बदमाशों ने महिला से लूटपाट शुरू कर दी। महिला ने शोर मचाया तो बदमाशों ने आटो दौड़ा दिया और इंदिरापुरम की ओर ले जाने की कोशिश की। महिला द्वारा विरोध करने पर वसुंधरा लाल बत्ती पर तैनात यातायात पुलिस की नजर बदमाशों पर पड़ी और उन्होंने बदमाशों को ललकारा। बचने के लिये आटो चालक ने लाल बत्ती वसुंधरा से वापस मोहन नगर की ओर आटो मोड़ दिया । महिला से बदमाशों ने पर्स लूट लिया और उसे बीटीआर  कंपनी के पास धक्का दे दिया। महिला ने हिम्मत नहीं हारी और उसने संघर्ष करके बदमाशों से अपना बैग बैग छीन लिया। आटो वाले आटो लेकर मोहननगर की ओर भागे तभी एक बाइक सवार द्वारा आटो का पीछा किया गया तो हड़बड़ी में आटो पलट गया। बाद में बदमाशों ने बाइक सवार को गोली मारने की धमकी देकर उसकी मोटरसाइकिल की चाबी लेकर भाग गए। आटो को मोहन नगर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है । आटो का नं यूपी 14 सीटी 4782 है। 
      ग्राम साहिबाबाद के पूर्व प्रधान ब्रह्म सिंह ने अपने साथियों को साथ लेकर मोहन नगर चैकी इंचार्ज से शिकायत की कि जब मामला थाना लिंकरोड क्षेत्र की लूट का है तो आप अपने यहां आटो लेकर क्यों आए हैं? इस संवाददाता के पूछने पर मोहन नगर चैकी इंचार्ज अरविंद चैधरी ने बताया कि वह नंबर के हिसाब से आटो के मालिक का पता कर रहे हैं। बदमाशों का वे पता कर रहे हैं उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment