नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल में 27 मंत्री ले रहे हैं शपथ - bihar nitish kumar cabinet expand





पटना: बिहार में नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्‍तार किया जा रहा है. इसके तहत राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नए मंत्री शपथ ग्रहण कर रहे हैं.

सबसे पहले विजेंद्र यादव ने मंत्रीपद की शपथ ली, जोकि पिछली सरकार में वित्‍त मंत्री थे. इनके बाद प्रेम कुमार और ललन सिंह ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की.

इनके बाद नंद किशोर यादव (बीजेपी), श्रवण कुमार (जदयू), रामनारायण मंडल (बीजेपी) ने शपथ ली.

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बीजेपी और सहयोगी पार्टी के कोटे से 13 और जेडीयू के कोटे से 14 मंत्री बनाए गए हैं. यानी कुल 27 मंत्री शपथ ले रहे हैं.

राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी नए मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों को राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिला रहे हैं. बता दें कि बिहार कैबिनेट में अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं. उम्मीद की जा रही है कि अगले कैबिनेट विस्तार में बाकी बचे विभागों का बंटवारा किया जाएगा.


गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने 26 जुलाई की शाम को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर महागठबंधन से नाता तोड़ने का ऐलान किया था. इसके अगले दिन नीतीश ने बीजेपी के समर्थन से छठी बार बिहार सीएम पद की शपथ ली. 28 जुलाई यानि शुक्रवार को नीतीश ने 131 विधायकों के समर्थन के साथ बिहार विधानसभा में बहुमत साबित किया.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment