पुलिस ने कब्जे से 3 कार, 5मोटरसाईकिल, 1तमंचा व 2चाकू किया है बरामद
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना लोनी बोर्डर पुलिस ने कल रात समय 1.30 बजे मूवी मैजीक प्याऊ के बीच से रिजवान पुत्र सगीर निवासी कस्बा व थाना ककोड जनपद बुलन्दशहर, समीर उर्फ दिलशाद पुत्र जाहिद निवासी ढायावाला रोड वर्नावा थाना बिनौली जनपद बागपद तथा इरफान पुत्र पप्पू निवासी ग्राम भैसवाल थाना कोतवाली जनपद शामली को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस ने इनके गब्जे से स्विफ्ट डिजायर कार नं0-डीएल 1वाईडी6704 जो मुकमदा अपराध संख्या 260/ 17 धारा 394 भादवि थाना जहाँगिराबाद जनपद बुलन्दशहर से सम्बन्धित है। सैन्ट्रो कार नं0 डीएल 8सीएल-5761 जो मुकदमा अपराध संख्या 21662/17 धारा 379 भादवि थाना साऊथ रोहणी दिल्ली से सम्बन्धित है । एक ईको कार नं0 डीएल 8सी डब्ल्यू 0568 जो मुकदमा अपराध संख्या 21381 धारा 379 भादवि थाना आदर्शनगर नोर्थ वैस्ट दिल्ली से सम्बन्धित है । इसके साथ ही 5 मोटरसाईकिल, एक तमंचा व 2 चाकू बरामद किया गया है ।
3 बाईक, एक चाकू सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लिंक रोड पुलिस ने कल रात समय 21.35 बजे डाबर तिराहे के पास से अरविन्द मसूरी पुत्र फकीमूद्दीन निवासी विसपतिया थाना खरखौदा जनपद मेरठ, सलमान पुत्र फैय्याज निवासी मीरपुर थाना खुर्जा जनपद बुलन्दशहर तथा आमीर पुत्र मौहम्मद आरिफ निवासी गरिमा गार्डन थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है । जिनके कब्जे से 3 मोटर साईकल तथा एक चाकू बरामद हुआ है ।
48पव्वे अंग्रेजी शराब सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना विजयनगर पुलिस ने समय 18.10बजे ईंदगाह के पास प्रताप विहार से सोनू पुत्र चन्द्नप्रकाश निवासी 123 माता कॉलोनी थाना विजयनगर जनपद गाजियाबाद तथा रिंकू पुत्र सुन्दर निवासी 230 उदलनगर थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इनके कब्जे से 48 पव्वे अंग्रेजी शराब हिमाचल प्रदेश मार्का बरामद किया है ।
स्विफ्टकार सहित 01 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना सिहानीगेट पुलिस ने कल रात समय 22.40 बजे सिहानी गाँव के गेट के सामने से अभियुक्त आदिल पुत्र उमर निवासी मकान नं0 233 साऊथ खालापार थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फनगर को गिरफ्तार किया है । जिसके कब्जे से एक सीएमपी, 1जिन्दा कारतूस 315 बोर , एक स्विफ्टकार नं0 एचआर-51बीके 2052 बरामद हुई है ।
जुँआ खेलते हुए 12 जुआरी गिरफ्तार
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना खोडा पुलिस कल शाम समय 19.00 बजे संगम पार्क खोडा अपने घर के समाने से अभियुक्त इस्लामुद्दीन पुत्र निजामूद्दीन निवासी सी 165 जेजे कॉलोनी 81, दिल्ली, कासिम पुत्र सिद्दीक निवासी 370 मुल्ला कॉलोनी घडौली गाजीपुर दिल्ली, सुरज पुत्र हरीशचन्द निवासी सपेरा बस्ती गडौली दिल्ली, विनोद पुत्र बलवंत निवासी सी 517 मुल्ला कॉलोनी गडौली दिल्ली, दिनेश पुत्र नारायाण सिह निवासी हरिजन बस्ती मुल्ला कॉलोनी गाजीपुर दिल्ली, फरीद पुत्र बाबू निवासी मछली मण्डी कैनटीन गाजीपुर दिल्ली, रिजवान पुत्र इस्लाम निवासी उपरोक्त, हबीब खाँ पुत्र सकुरखाँ निवासी आरसी 58 संगम पार्क खोडा जनपद गाजियाबाद, रिजवान पुत्र अब्दुल रहीम निवासी मुल्ला कॉलोनी घडौली गाजीपुर दिल्ली, रिजवान पुत्र इस्लामूद्दीन निवासी सी 246 घडौली गाजीपुर दिल्ली, जाकिर पुत्र मतलूब निवासी मौहल्ला 12 दरी सरायतरीन थाना यादनगर जनपद सम्भल तथा मोहनलाल पुत्र हरीराम निवासी सी 66 मौहल्ला संगम पार्क खोडा गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है । जिनके कब्जे से जुँआ खेलते हुए 24800 रूपए, 11मोबाइल, 2ताश की गड्डी बरामद हुई है।



0 comments:
Post a Comment