इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में भारत को 9 रन से हराया England beat India by 9 runs in exciting encounter



महिला विश्व कप 2017 भारत बनाम इंग्लैंड


लॉर्ड्स, इंग्लैंड ने भारत को नौ रनों से हराते हुए रविवार को आईसीसी महिला विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है।
इंग्लैंड ने भारत के सामने 229 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय टीम हासिल नहीं कर पाई और 48.4 ओवरों में 219 रन पर अपने सभी विकेट गंवा बैठी। इस तरह उसके हाथ से पहली बार विश्व विजेता बनने दूसरा मौका चला गया।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नताली स्काइवर के 51 रन और सारा टेलर के 45 रनों की मदद से निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 228 रन बनाए थे।

भारतीय महिला टीम एक समय तक इस लक्ष्य को हासिल करती दिख रही थी, लेकिन अंत में इंग्लैंड ने लगातार विकेट लेते हुए उसे ऐतिहासिक जीत से महरूम रखा और भारत के हाथ से जीता-जीताया मैच छीन लिया।
भारत के लिए सलामी बल्लेबाज पूनम राउत ने सार्वधिक 86 रन बनाए जबकि सेमीफाइनल में शताकीय पारी खेलने वाली हरमनप्रीत कौर ने 51 रनों का योगदान दिया। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की। अंत में वेदा कृष्णामूर्ति ने 35 रनों का पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाईं।
इंग्लैंड की तरफ से अन्या श्रूबसोले ने 6 विकेट लिए। एलेक्स हार्टले ने दो सफलताएं हासिल कीं।
इससे पहले मेजबान इंग्लैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 229 रनों का लक्ष्य रखा। भारत की ओर से झूलन गोस्वामी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके, जबकि इंग्लैंड की ओर से नैटली स्काइवर ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली। भारत की फील्डिंग इस मैच में शानदार दिखी।

तीन विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड की पारी सारा टेलर और नैटली स्काइवर ने संभाली। लेकिन 34वें अोवर में झूलन गोस्वामी ने इंग्लैंड को दो लगातार झटके दिए। झूलन ने पहले सारा टेलर को 45 रन और फ्रैन विल्सन को शून्य पर पवेलियन भेज दिया। इंग्लैंड ने 146 रनों पर पांचवां विकेट गंवाया।  इसके बाद नैटली स्काइवर ने पचासा ठोका। स्काइवर का विकेट भी झूलन गोस्वामी के खाते में ही गया। 




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment