साहिबाबाद, ( संवाददाता ) इंदिरापुरम स्थित प्रीसिडियम स्कूल में कार्यरत दर्जनों आया व सफाई कर्मचारियों ने स्कूल प्रबंधकों के मनमानी रवैया के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम से अपनी बहाली की मांग की ।
प्रदर्शनकारी महिला कर्मचारियों का कहना है कि इस स्कूल में दर्जनों महिलाये आया व सफाई कर्मचारी के रूप में पिछले 8 वर्षो से कार्यरत है । स्कूल प्रबंधकों द्वारा अब अनेक तरह के बहाने बना कर बिना किसी अधिसूचना के जबरन निकाला जा रहा है । उनका कहना है कि जब हमें स्कूल में रखा गया था, तब यह आश्वासन दिया गया था कि सभी कर्मचारियों को स्कूल के तरफ से स्थायी किया जायेगा । लेकिन 10 जुलाई को 27 महिला आया व सफाई कर्मचारियों को निकाल दिया गया । इसी तरह 18 जुलाई को 20 महिला आया को निकाल दिया गया । उनका कहना है कि कोई कारण नही बताया गया है और लगातार निकालने की प्रक्रिया शुरू है ।
प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि अब हमारे सामने सबसे बड़ी समस्या अपनी रोजी - रोटी तथा बच्चों को पढ़ाने की है । इस अवस्था में किसी अन्य संस्था में काम भी मिलना मुश्किल है । उन्होंने जिाधिकारी के अलावा क्षेत्र के सांसद, विधायक, लेबर कमिश्नर, राष्ट्रीय सफाई आयोग को भी पत्र लिखकर न्याय की मांग की है । इस मौके पर बबली अध्यक्ष महिला मोर्चा, मनीता, नरेश गीता, संगीता, लक्ष्मी, कुसुमलता, राजेश देवी, सुखदेवी, राजेन्द्री, दीपा, मंजू, कविता, ममता, राधा देवी, ममता देवी, पुष्पा देवी आदि मौजुद थी ।




0 comments:
Post a Comment