साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) लापता एक आटो चालक की संदिग्ध मौत तथा उसके शव की शिनाख्त करने में हुई घोर लापरवाही के चलते थानाध्यक्ष सहित आठ पुलिस कर्मियों के निलम्बन के दो दिन बीत जाने के बाबजूद थाना साहिबाबाद को उसका अध्यक्ष नहीं मिला।
पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी पोस्टिंग के लिये हमेशा चर्चाओं में रहे थाना साहिबाबाद के प्रभारी निरीक्षक की तैनाती की आज वो हालत है कि थानाध्यक्ष सुधीर त्यागी के निलम्बन को दो दिन बीत जाने के बाबजूद उसको प्रभारी निरीक्षक नहीं मिला है। इसके अलावा निलम्बित किये एक सीनियर सव इंसपेक्टर,तीन उपनिरीक्षकों एवं तीन मुंशियों के स्थान पर नई नियुक्ति नहीं हुई है। थाने का काम राम भरोसे चल रहा है तथा आम जनाता को परेशानी हो रही है। चर्चाओं का बाजार गरम है। चर्चा यह भी है कि थाने की कमान किसी महिला को दी जा सकती है। आज तक के इतिहास में इस थाने में किसी महिला को थानाध्यक्ष की कुर्सी नहीं मिली है।



0 comments:
Post a Comment