साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) राजपूत सभा साहिबाबाद ने राजेन्द्रनगर में हरियाली तीज के त्यौहार के उपलक्ष में एक समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर महिलाओं के लिये विषेश रूप से झूले का आयोजन किया गया।
संस्था के अध्यक्ष विनोद शिशौदिया ने बताया कि शहरी भाग दौड़ में हमारे परम्परागत त्याौहार हमसे दूर होते जा राहे हैं। इसे ध्यान में रख कर महिलाओं के लिये विशेष रूप से झूले की व्यवस्था की गयी थी। इसके अलावा महिलाओं के लिये अनेक प्रतिस्पर्धा का भी आयोजन किये गये।



0 comments:
Post a Comment