साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) रविवार को संस्कृत भारती संस्था की एक कार्यशाला का आयोजन स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मन्दिर राजेन्द्र नगर सेक्टर तीन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुआ तथा कार्यशाला की अध्यक्षता श्रीमती अर्चना द्विवेदी ने की।
शिविर में, मेरठ प्रान्त के प्रान्त संघटन मंत्री डॉ नरेन्द्र पाण्डेय ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। उन्होंने संस्कृत भाषा को सीखाने की सरल विधि छात्रों को सिखाई तथा बताया कि संस्कृत ही एक मात्र ऐसी भाषा है जिसे सीखने और बोलने से व्यक्ति का चारित्रिक एवं मानसिक विकास होता है। संस्कृत भाषा से ही हमारी संस्कृति और संस्कार सुरक्षित हैं। वर्तमान में संस्कृत से एमबीए, आईआईटी, आईएएस, डाक्टर एवं शिक्षक आदि बन सकते हैं।
इस एक दिवसीय कार्यशाला में महिलाओं एवं पुरूषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। छात्रा दिशा ने संस्कृत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्चना ने की तथा संस्कृत शिविर को समय की जरूरत बताया। कार्यक्रम में संस्कृत भारती के आचार्य विवेक शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज मे फैल रही कुरीतियों, जातिवाद, असमानता एवं संस्कृत के प्रति नकारात्मकता को दूर करना था।



0 comments:
Post a Comment