- सिर्फ जापानी बैंक को मेट्रो रेल कारपोरेशन पहुँचा रहा फायदा
- मेट्रो यात्रियों और कर्मचारियों की कोई चिंता नहीं
नई दिल्ली, ( विशेष संवाददाता ) दिल्ली मेट्रो कम्युटर्स एसोसिएशन (डी.एम.सी.ए) दिल्ली मेट्रो कर्मचारियों की उनकी वेतन बढ़ोत्तरी की मांगों को लेकर होने वाली हड़ताल का समर्थन करता है| ज्ञात हो कि दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डी.एम.आर.सी) अपने नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों को बिलकुल कम और शोषणकारी वेतन पर काम करने को मजबूर करता रहा है| इसके खिलाफ इस साल के शुरुआत से मेट्रो कर्मचारी आंदोलनरत हैं| मगर, अपना उदासीन रवैया दिखाते हुए मेट्रो अधिकारियों ने अभी तक उनकी मागों को सुनने और उनकी समस्याओं को खत्म करने ने लिए कोई भी प्रयास नहीं किया है|
ज्ञात हो कि मेट्रो के अधिकारीयों और एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों को सार्वजनिक क्षेत्र की शेड्यूल ए कंपनियों के कर्मचारियों के बराबर वेतन मिलता है, जबकि निम्न कर्मचारियों और नॉन-एग्जीक्यूटिव स्टाफ को सार्वजनिक क्षेत्र की शेड्यूल सी कंपनियों के कर्मचारियों के बराबर वेतन मिलता है| सरकार और मेट्रो अशिकारियों की उदासीनता के कारण चल रही इस गैर-बराबरी की डी.एम.सी.ए कड़ी भर्त्सना करता है| ज्ञात हो कर्मचारियों को कम वेतन पर काम कराने वाला दिल्ली मेट्रो, यात्रियों को भी खुले तौर पर ऊँचा किराया वसूलकर लूट रहा है| ऐसे में, यह साफ़ ज़ाहिर होता है कि मेट्रो सिर्फ जापानी बैंक से ऋण लेकर सिफ उसी को फायदा पहुंचा रहा है| डी.एम.सी.ए मेट्रो कर्मचारियों का उनकी मांगों को लेकर हड़ताल का समर्थन करता है और हड़ताल में भाग लेने वाले किसी भी कर्मचारी को परेशान न किये जाने की मांग करता है| साथ ही, उनकी मांगों पर जल्द-से-जल्द कारवाई होने की भी डी.एम.सी.ए मांग करता है|



0 comments:
Post a Comment