![]() |
| प्रेस वार्ता में एसपी सिटी के पीछे खड़ा हत्यारोपी बाॅबी |
इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना इंदिरापुरम पुलिस ने तीन दिन पूर्व दिल्ली गाजीपुर के पार्किंग ठेकेदार मिंटू की हत्या में बांछित शार्प सूटर बाॅबी को हत्या में प्रयुक्त कार एवं पिस्टल आदि के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह हत्या गाजीपुर गांव दिल्ली निवासी मृतक ठेकेदार मिंटू केे प्रतिद्वंदी धर्मबीर सेट्टी के इशारे पर की गयी थी।
एसपी सिटी आकाश तौमर ने बताया कि दो दिन पहले हिंडन बैराज वसुंधरा में स्कारपियों कार में सवार मिंटू और उसके कार चालक नागेन्दर को गोलियों से भून दिया गया था। इस घटना में मिंटू की मौत हो गयी थी तथा कार चालक नागेन्दर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के अनावरण में पता चला कि बाॅबी पुत्र राजीव सिंह निवासी जी305 गाजीपुर दिल्ली ने अपने साथियों के साथ मिल कर इस घटना को मृतक मिंटू के प्रतिद्वंदी धर्मबीर सेट्टी के इशारे पर की गयी थी। मिंटू को मुखबिर की सूचना पर शुक्रबार की शाम में सेंट्रल धावक स्कूल के पास अभयखंड इंदिरापुरम से गिरफ्तार किया गया। इससे हत्या में प्रयुक्त एक पिस्टल 32 बोर,तीन कारतूस,दो खाली मैग्जीन तथा एक बाइक स्पलेंडर बरामद की गयी है।
एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार बाॅबी ने अपनी पिस्टल की दो मैग्जीन मिंटू के शरीर पर खाली कर दीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिंटू के शरीर पर 25 गोलियां लगी पता चलीं तथा हमलावर मिंटू को हर हाल में मारना चाहते थे। उन्होंने बताया कि शेष हत्याआरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। यह हत्या पार्किंग के ठेके के लिये बर्चस्व की लड़ाई में की गयी थी तथा दोनोें पक्षों में कई बार गेंगबार हो चुका है जिसकी रिपोर्ट अनेक थानों में दर्ज है। मिंटू पर गाजीपर दिल्ली,थाना लिंक रोड तथा इंदिरापुरम में हत्या हत्या के प्रयास तथा आमर््स एक्ट में मामले दर्ज हैं।



0 comments:
Post a Comment