साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने बीती रात में टेलीफोन एक्सचेन्ज के पास शहीदनगर से तीन लोगों को चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर उनसे चोरी करने के उपकरण तथा अवैध चाकू बरामद किये गये हैं।
जानकारी के अनुसार रात करीव सबा बारह बजे टेलीफोन एक्सचेन्ज के पास शहीदनगर से तीन लोगों को चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर उनसे चोरी करने के उपकरण तथा अवैध चाकू बरामद किये गये हैं। इनके नाम मोनू उर्फ मोहित पुत्र धर्मपाल, अरमान पुत्र वाहिद तथा रिजवान पुत्र अब्दुल हमीद निवासीगण शहीदनगर थाना साहिबाबाद जिला गाजियाबाद हैं। जिनके कब्जे से तीन चाकू तथा चोरी करने के उपकरण बबरामद किये गये हैं।



0 comments:
Post a Comment