हेलीकॉप्‍टर सहित हादसा होने से एक बार फिर बाल-बाल बचे मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - devendra fadnavis helicopter crash





मुंबई: महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर बाल-बाल बचे. दरअसल अलीबाग में मुख्‍यमंत्री के सवार होने से पहले अचानक हेलीकॉप्‍टर दो फीट ऊपर उठ गया. मुख्‍यमंत्री के सुरक्षा गार्डों ने फुर्ती दिखाते हुए उन्‍हें नीचे खींचा.

इस पूरे घटनाक्रम में मुख्‍यमंत्री हेलीकॉप्‍टर फैन से मामूली दूरी पर रह गए थे. यह घटना शुक्रवार को दोपहर दो बजे के आस-पास हुई. बाद में उसी हेलीकॉप्‍टर से सीएम फडणवीस ने मुंबई के लिए उड़ान भरी.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इससे पहले भी दो बार हेलीकॉप्टर हादसों में बाल-बाल बचे हैं. इससे पहले 25 मई को  मराठवाड़ा के निलंगा तहसील में हादसा हुआ था. मुख्यमंत्री फडणवीस वहां सूखा राहत के कामों का जायजा लेने गए थे. वे अपना दौरा खत्म करने के बाद निलंगा में बने हेलीपैड पर गए थे. दोपहर 12 बजे के करीब हेलीकॉप्टर ने जैसे ही लातूर के लिए उड़ान भरी, पायलट को अचानक अप्रत्याशित हवाओं का सामना करना पड़ा था. हालात से निपटने के लिए उसने हेलीकॉप्टर जमीन की तरफ मोड़ दिया था जिससे वह वहां लगे बिजली के तारों के संपर्क में आ गया था और धड़ाम से जमीन पर आ गिरा था. हादसे के तुरंत बाद मुख्यमंत्री समेत सभी यात्रियों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था.

इससे पहले 12 मई को नक्सलवाद प्रतिबंध के कामों का जायजा लेने गढ़चिरौली पहुंचे फडणवीस का हेलीकॉप्टर अचानक खराब हो गया था. उनके सवार होने के बाद हैलीकॉप्टर उड़ान ही नहीं भर सका था. इस वजह से मुख्यमंत्री को सड़क के रास्ते से नक्सल प्रभावित इलाके से सफर करते हुए नागपुर पहुंचना पड़ा था.

Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment