2 पिस्टल, 3 तमंचा, 14 मोबाईल समेत भारी मात्रा में कारतूस हुए हैं बरामद
गाजियाबाद, ( संवाददाता ) लोनी पुलिस ने चैकिंग के दौरान कल रात 9 बजे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो पिस्टल, 3 तमंचा, और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है ।
पुलिस के अनुसार कल रात पुलिस की गश्त पार्टी शंकर बिहार रोडत्र स्थित अैम्पों स्टैडके पास चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबीर कि सूचना पर एक मोटर साईकिल सवार को रोकने के लिए कहा गया । मोटरसाईकिल सवार रूकने के वजाय और तूज भगने का प्रयास किया । पुलिस ने कुछ दूर तक पीछा कर उसे दबोच लिया । पकड़ा गया अभियुक्त नई बस्ती गौरी पट्टी कमल बिहार मक्खी मस्जिद , थाना लोनी, गाजियाबाद निवासी फिरोज उर्फ भूरा उर्फ बिलोरी पुत्र खुर्शीद अहमद है ।
पुलिस ने उसके कब्जे से दो अदद पिस्टल 32 बोर मय मैगजीन, 3 अदद तमंचा 315 बोर, 32 बोर के 10 जिंदा कारतूस, 14 मोबाईल तथा एक मोटरसाईकिल बरामद किया है । पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का बदमाश है ।
चोरी की योजना बनाते 3 छुरांे सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने कल रात्रि समय 10ः00 सलमान स्कूल के पास से अभियुक्तगण रहीस पुत्र भूरे निवासी पावी सादकपुर थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद, सलमान पुत्र इस्तकार निवासी पावी सादकपुर थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद तथा शाहनवाज पुत्र इलियास निवासी पावी सादकपुर थाना ट्रोनिका सिटी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है । जिनके कब्जे से 3 छुरे नाजायज बरामद हुये है।



0 comments:
Post a Comment