दहेज के कारण लड़की सजधज कर भी दुल्हन नहीं बन सकी Girl can not become bride due to dowry



साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता )  थाना साहिबाबाद क्षेत्र की तुलसी निकेतन कालोनी में एक लड़की दुल्हन बन शादी के लिए सजी की सजी रह गयी। आरोप है कि दहेज में बाइक और नकद रकम की इच्छा पूरी नहीं होने के चलते लड़के वाले बारात लेकर नहीं आये और  लड़की सज-धज कर भी दुल्हन नहीं बन सकी। 
           तुलसी निकेतन निवासी एक लड़की शशी बाला पुत्री बिनोद की शादी छतरपुर पहाड़ी दिल्ली निवासी अमित पुत्र सुभाष के साथ होना तय हुई थी तथा शादी के लिये जरूरी रस्म रिंग सेरेमनी आदि सभी हंसी खुशी पूरी हुईं। लड़की के पिता ने रिंगसेरेमनी के फोटो दिखाते हुए बताया कि लड़का और लड़की को एक साथ लड़के के माता-पिता के पैर छूते समय लड़की के सिर पर हाथ रख कर उसे अपनी बहू बनाने का आर्शीवाद दिया था। शादी के कार्ड छप कर रिश्तेदार आदि में बांट दिये गये तथा बारात 28जून 17 को तुलसीनिकेतन में आना था। लड़की दुल्हन की तरह सजी हुई बारात के आने का इंतजार करती रही लेकिन बारात नहीं आयी। बाद में पता चला कि दहेज में एक बाइक व डेढ़ लाख रूपए की मांग पूरी नहीं होने के कारण बारात नहीं आयी है।
     आरोप है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद लड़़के वाले लड़की वालों को धमकी दे रहे हैं।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment