मर्डर मिस्ट्री: अवैध संबंध के कारण की गई बीजेपी नेता कृष्णा शाही की हत्या Murder Mystery: The murder of BJP leader Krishna Shahi due to illegal relations



गोपालगंज, ( कृष्णा तिवारी )  बिहार में बीजेपी के बड़े चहेरे कृष्णा शाही की हत्या अवैध संबंध को लेकर की गई थी. इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस को गोपालगंज पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा लेने का दावा किया है.

एसपी रविरंजन कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि अवैध संबंध के कारण ही कृष्णा शाही की हत्या की गयी है. एसपी ने बताया बीजेपी नेता का अपने ही करीबी आदित्य राय की बहन के साथ अवैध संबंध था. अवैध संबंध की जानकारी आदित्य को 15 दिन पहले हुई थी जिसके बाद ही कृष्णा की हत्या की साजिश आदित्य ने रची.

कृष्णा की जान लेने के लिये सब्जी में कीटनाशक दवा मिलाया गया और उसे खाने के बाद बीजेपी नेता ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है. गौरतलब है कि बुधवार को हथुआ के चैनपुर निवासी बीजेपी नेता कृष्णा शाही का शव फुलवरिया के मांझा गांव में कुएं में मिला था. शव मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने बवाल और हंगामा किया था.

हालांकि  पुलिस की यह कहानी लोगों के गले नहीं उतर रही है । कुछ लोगों का मानना है कि भाजपा में सक्रियता के कारण कुछ अन्य पार्टी के नेता उन्हें अपने रास्ते का रोडा समझ रहे थे । बहुत बार उन्हें रास्ते से हटाने की योजना भी बनी थी, जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस के आलाअधिकारियों को देकर सुरक्षा की मांग की थी । पुलिस ने उनकी सुरक्षा क्यों हटाई, और बार - बार हत्या की अंदेशा जताने के बाद भी उन्हें प्रशासन द्वारा सुरक्षा मुहैया क्यों नहीं कराया गया, यह एक जांच का विषय है । 





Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment