साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जीवन सेवा परिवार ट्रस्ट की तरफ से संस्था के स्वयं सेवकों ने नशा मुक्त भारत अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। यह अभियान सेंटर मार्केट रामप्रस्थ और रामपुरी साहिबाबाद में चलाया गया।
संस्था के प्रमुख सुभाष गुरु के नेत्रृ़त्व में नशा मुक्त भारत अभियान चलाया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नशा हमारे देश में हजारों परिवारों को बर्बाद कर रहा है। आज हमारे बच्चे नशे की चपेट में आ रहे हैं, जिससे परिवार आर्थिक रुप से कमजोर हो रहे हैं । बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर इसका गलत असर पड़ रहा है। आज हम देश के विकास और देश के भविष्य की बात करते हैं । लेकिन हम यह भूल जाते हैं,कि देश के भविष्य तो बच्चे होते हैं । इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से सुभाष गुरु ,राकेश तोमर, जसबंत सिंह,योगेंद्र सैनी, गुरमिंदर,अरुण सिंह,प्रेम,इमरान अंसारी,मौ.अली, शुभम, रामबाबू, छोटेलाल, इत्यादि ने भाग लिया।



0 comments:
Post a Comment