कैम्पस से-
बसुंधरा, ( प्रमुख संवाददाता ) बसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित विचार संगोष्ठी में जीएसटी नोएडा के डिप्टी कमिश्नर अरुण सागर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि 30 सितम्बर के बाद से जीएसटी अपना असर दिखायेगा। जिस कारण वस्तुओं के दाम सस्ते होंगे। उन्होंने कहा कि जीएसटी की आड़ में दाम बढ़ाकर रेडीमेड गारमेंट व दवाएं बेचने वाले व्यापारियों की खैर नहीं। उनपर कानूनी चाबुक जरूर चलेगा। सरकार ऐसे मुनाफाखोर कारोबारियों की लिस्ट बनाने में जुटी है। इस अवसर पर सस्ंथान के अध्यक्ष अशोक गदिया ने अरुण सागर समेत जापान से मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस देखने आये पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का शाॅल व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
अपने संबोध्न में श्री सागर ने कहा कि 17 प्रकार के अप्रत्यक्ष करों के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त था। विदेशी भी भारत आते हैं मगर राज्यवार असमान करों का हाल देखकर वे भी तरह-तरह की चर्चाएं करते नहीं रुकते थे। मगर केन्द्र सरकार ने 17 साल से जारी प्रयासों को अमलीजामा पहनाकर देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी को लेकर केवल शब्दभ्रम है। लोगों को इसे दूर करने के लिए जागरूक होना होगा। मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डाॅ. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि कारोबारियों को यूजर फे्रंडली बनाना होगा। तभी टैक्स अदायगी अधिक से अधिक होगी। तभी देश खुशहाल होगा।



0 comments:
Post a Comment