हथुआ में हल्की बारिस के बाद सड़क गायब Road missing after light rain in Hathua



हथुआ,  ( कृष्णा तिवारी )   आज हथुआ में सड़कों के हालात देखने के बाद बिहार सरकार के करनामे स्पष्ट उजागर हो रहे हैं । सच ही कहा गया है कि ‘‘ बिहार में बहार है , नीतिशे कुमार हैं ’’ । हथुआ मोड़ से आई टी आई स्कूल तक हल्की बारिस में दो माह पूर्व बनाई गई सड़क गायब है । सड़क पर पूरी तरह जल जमाव के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है । 

हथुआ मोड़ से लकर आई टी आई स्कूल तक सड़क पर चारो तरफ गड्ढे बने हुए है जिसके कारण कई बार दोपहिया वाहन वालो  को दुर्घटना का  सामना करना पड़ा है । दो माह पहले ही बनाई गई इस सड़क की स्थिति यह वयां करती है कि इंजिनियर और ठेकेदार मिलीभगत कर सड़क की ऐसी दुर्दशा बना दी हैं । जिला प्रशासन को इस मामले कि जांच करा कर उचित कार्रवाई करनी चाहिए । 
हथुआ मार्केट में सड़क के साथ ही बड़े नाले और छोटी नालियों की भी हालत बद् से बद्त्तर हैं । नालियां भरी पड़ी हैं, जिनसे पानी की निकासी न होने के कारण बारिस के मौसम में सड़को पर पानी भर जाता है । जगह - जगह गंदगी के भरमार लगे हुए हैं, जिससे यहां के व्यापारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है ।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment