गाजियाबाद, ( संवाददाता ) थाना कविनगर पुलिस ने कल रात देर रात ग्राम बम्हैटा गेट से अभियुक्त अमित यादव पुत्र सत्यपाल निवासी शाहपुर बम्हैटा थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद तथा निक्की उर्फ अजय पुत्र रामेश्वर यादव निवासी शाहपुर बम्हैटा थाना कविनगर जनपद गाजियाबाद। को गिफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 2 तमंचे 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।
48 पव्वै अंग्रेजी हरियाणा मार्का सहित अभियुक्ता गिरफ्तार - थाना सिहानीगेट पुलिस द्वारा कल दोपहर में नन्दग्राम से अभियुक्ता सोमवत्ती देवी पत्नी पप्पू सिंह निवासी विकलांग कालोनी थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 48 पव्वा अंग्रेजी हरियाणा मार्का बरामद हुये है।
72 पव्वै अंग्रेजी हरियाणा मार्का सहित 1 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना मुरादनगर पुलिस ने कल रात देर रात ग्राम सुराना से अभियुक्त जयवीर यादव पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम सुराना थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 72 पव्वा अंग्रेजी हरियाणा मार्का बरामद हुये है।
डेढ किलो गांजा सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार - थाना सिहानीगेट पुलिस ने आज सुबह 08ः30 बजे भटटा न0 5 राजनगर एक्सटेंशन से अभियुक्त संजय पुत्र हुकम सिंह निवासी मं0नं0 2 सैनिक इन्कलेव ,मोहन गार्डन दिल्ली को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।
इसके अलावा आज सुबह समय 07ः45 बजे दूसरे तरफ पुलिस ने रामचमेली चडडा चैराहा से अभियुक्त गौरव पुत्र सुधीर गुप्ता निवासी जी 220 पटेलनगर तृतीय थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद तथा राजेश उर्फ राजकुमार पुत्र महेन्द्र निवासी सिब्बनपुरा थाना सिहानीगेट जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 1 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।



0 comments:
Post a Comment