साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) आईटीएस मोहन नगर में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेन्ट (पीजीडीएम) के 22वें बैच के 12 दिवसीय ओरिऐन्टेशन प्रोग्राम ‘ऐस्पिरेशन-2017‘ का सोमवार से शुभारम्भ हो गया।
ओरिऐन्टेशन प्रोग्राम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अरुण नागपाल, क®-फाउन्डर एवं डायरेक्टर, मृदा ग्रुप; विशिष्ट अतिथि रातुलदेव घ¨ष च¨ैधरी डायरेक्टर, ग्ल¨बल बिजनिस आॅपरेशन्स, डेल इन्टरनेशनल सर्विसेस इण्डिया लिमिटेड; अर्पित चढ्ढा, वाइस चेयरमैन, आई.टी.एस. समूह एवं डायरेक्टर जनरल डाॅ. एके पुरी ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके संयुक्त रुप से किया।
डाॅ. एके पुरी ने अपने स्वागत भाषण में मैनेजमेंट ऐजुकेशन के महत्व पर चर्चा की। तदुपरान्त डाॅ. वी.एन. वाजपेई, पी.जी.डी.एम.-चेयरपर्सन ने ओरिऐन्टेशन प्रोग्राम की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की। संस्थान के उपाध्यक्ष अर्पित चढ्ढा, ने अपने संक्षिप्त संबोधन में नवागन्तुक विद्यार्थियों को समय एवं सुविधाओं के समुचित उपयोग का सुझाव देते हुये हर तरह के सहयोग का आश्वासन भी दिया। विशिष्ट अतिथि रातुलदेवघ¨ष च¨ैधरी, डायरेक्टर, ग्ल¨बल बिजनिस आॅपरेशन्स, डेल इन्टरनेशनल सर्विसेस इण्डिया लिमिटेड ने नवागन्तुक विद्यार्थियों को प्रेरित करने हुये कहा कि ‘गुड’ और ‘ग्रेट’ के बीच हर एक सेकेण्ड महत्वपूर्ण है जिसमें हमें अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुये खुद को एक ब्रैण्ड के रूप में स्थापित करना होता है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अरुण नागपाल, क®-फाउन्डर एवं डायरेक्टर, मृदा ग्रुप ने अपने व्यक्तिगत व व्यावसायिक अनुभव साझा करते हुये सुझाव दिया कि हमें अपनी व्यक्तिगत विशिष्टताओं पर फोकस करना चाहिये और पैशन के साथ आगे बढ़ना चाहिये। मुख्य अतिथि श्री नागपाल ने नवागन्तुको को ‘स्पंज’ की तरह बनने की सलाह दी। आई.टी.एस. ग्रुप के चेयरमैन डा. आर. पी. चड्ढा ने नवागन्तुक विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभाषीश दिया।



0 comments:
Post a Comment