साहिबाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनसे छह हजार रूपये तथा एक ताश की गड्डी बरामद हुई है।
थाना साहिबाबाद पुलिस ने सोमवार की रात में राजीव नगर कालोनी में मुखबिर की सूचना पर छापा मार कर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे छह लोगों को कैश तथा ताश की गड्डी बरामद की है। गिरफ्तार जुआरियों में शहजाद पुत्र बहरुद्दीन, सलीम पुत्र अलीहसन, सुनील पुत्र सूरजपाल निवासी,आरिफ पुत्र लियाकत निवासी राजीव नगर कालोनी साहिबाबाद तथा आसिफ पुत्र सादाब निवासी सुन्दर नगरी थाना नन्दनगरी दिल्ली हैं। इनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते व 6000 रुपये नगद बरामद हुये हैं।



0 comments:
Post a Comment