110 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश Message of environmental protection given to 110 plants



इंदिरापुरम, ( प्रमुख संवाददाता )  रोटरी क्लब आॅफ इंदिरापुरम ग्लौर व सीआरएस क्लब आॅफ पायनियर कंपाउंड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने पर्यावरण संक्षण के लिये साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में पौधारोपण किया। इस अवसर पर छाया एवं फलदार करीव 110 पौधे लगाये गये।
      साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-चार में मंगलवार को रोटरी क्लब आॅफ इंदिरापुरम ग्लौर व सीआरएस क्लब आॅफ पायनियर कंपाउंड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिये 110 पौधे लगाये। पौधारोपण के बाद पौधों की देखभाल करने का भी संकल्प रोटरी क्लब व सीआरएस क्लब ने लिया है। रोटरी क्लब आॅफ इंदिरापुरम ग्लौर के पूर्व अध्यक्ष डा.धीरज भार्गव ने बताया कि पौधारोपण अभियान के तहत साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-चार में प्लाट नंबर-12 के पास नीम, जामुन, पीपल, शीशम, आम आदि के 110 पौधे लगाए गए। डा. भार्गव ने पौधारोपण पर विशेष बल देते हुए कहा कि लोग पेड़-पौधों को बचाने की आदत डालें। आज आप पेड-पौधों का संरक्षण करेंगे तो आपका कल अच्छा होगा और सुंदर पर्यावरण बचा रहेगा। इसलिए अपने आसपास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें। साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। पौधारोपण अभियान में मनीषा भार्गव, नवीनगुप्ता, अनिल जैन, माहेश्वरी, जोगिंद्र, मोतीराम, अंगत छाबरा, विजय गुप्ता, कैलाश जैन आदि ने भी सहयोग किया।
       इसके अलावा रोटरी क्लब आॅफ इंदिरापुरम ग्लौर ने मंगलवार की सुबह हिंडन नदी के पास स्थित कुष्ठ आश्रम व झुग्गी झोपड़ियों में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की। इस काम में डा.धीरज भार्गव, अध्यक्ष डा.मनीषा भार्गव व कुनिका भार्गव ने कुष्ठ रोगियों को छोले-भटूरे, फल व खाने के अन्य चीजें प्रदान कीं। बाद में वसुंधरा स्थित झुग्गी झोपड़ियों में जरूरतमंदों को गेहूं, आंटा, चावल, दाल आदि चीजें वितरित कीं।




Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment