नई दिल्ली, ( शान्तिदूत न्यूज नेटवर्क ) इजराइल की यात्रा करने वाले नरेंद्र मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए हैं. अपने पहले ही दौरे पर पीएम मोदी का इजराइल में बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इसका इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हवाई अड्डे पर दोनों नेता एक दूसरे से तीन बार गले मिले. दोनों ने एक दूसरे को कई बार मेरा मित्र कहकर संबोधित किया.
इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़कर पीएम मोदी का इस्तकबाल किया. उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति एवं पोप की तरह सम्मान दिया गया. स्वागत समारोह में नेतन्याहू ने हिंदी में कहा, ‘मेरे दोस्त, आपका स्वागत है’. इस्राइल सेना के बैंड ने दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाये और फिर मोदी को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
भारतीय प्रधानमंत्री की अगवानी के लिए नेतन्याहू की पूरी कैबिनेट हवाई अड्डे पर मौजूद थी. मोदी ने क्रीम कलर का बंद गले का सूट पहन रखा था. उनकी जेब में गहरे नीले रंग का रुमाल था.
मोदी और नेतन्याहू ने अपने संक्षिप्त संबोधन में द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं को आगे बढ़ाने और आतंकवाद जैसी साझा चुनौतियों से संयुक्त रूप से निपटने का संकल्प किया.



0 comments:
Post a Comment