बन्द मकानों में चोरी करने वाले 4 शातिर चोर गिरफ्तार Four vicious thieves stealing in closed houses



कब्जे से सोना चाॅदी के जेवरात ,मोबाईल व मोटरसाईकल बरामद 
गाजियाबाद, ( संवाददाता )  थाना मोदीनगर पुलिस ने कल रात समय 20ः35 बजे तिवाडा बम्बा के तरफ कृष्णा कुॅंज से अन्तर्जनपदीय गैंग के चार घातिर चोरों को गिरफ्तार कर कई चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है । पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी की गई सामानों को बरामद किया है । 
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गये शातिर चोरों में पंकज पुत्र सुखवीर निवासी मोददीनपुर थाना परतापुर जनपद मेरठ, आकाश पुत्र वेदू निवासी मोददीनपुर थाना परतापुर जनपद मेरठ,  टिन्कू पुत्र चन्द्रपाल निवासी मोददीनपुर थाना परतापुर जनपद मेरठ तथा कुलदीप पुत्र वीर सिंह निवासी मलयान जसवन्त नगर पेपर मिल थाना टीपी नगर जनपद मेरठ को  है। पकड़े गए सभी चोर शातिर किस्म के है । इनका कई जिलों में चोरी करने के आपराधिक इतिहास है । 
पुलिस ने इनके कब्जे से एक आला नकब पेचकस, दो जोडी बाली सोने सी पीली धातू, एक अंगूठी लेडीज सोने सी पीली धातू,  एक जोडी कुन्डल सोने सी पीली धातू ,  एक चैन सोने सी पीली धातू ,  एक अंगूठी बच्चे की सोने सी पीली धातू ,  एक जोडी झूमकी लटकमा सोने सी पीली धातू ,  एक लाॅकेट ओम डिजायन का सोने सी पीली धातू ,  तीन जोडी बिछुवे नगदार सफेद धातू , चार जोडी पायल दो नयी , दो पुरानी , दो कडे सफेद धातू , एक मोबाईल फोन , एक मोटर साईकल होण्डा यूनिकाॅन नं0 यूपी 14ए वाई 0020 ,दो मोटर साईकल  पल्सर व एफजैड (घटना में प्रयुक्त की गयी) बरामद की गई है । 
पुलिस का कहना है कि इनसे पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि थाना मोदीनगर क्षेत्र मे 10 जुलाई 17  व 23 जुलाई 17 को दिन मे मौहल्ला भूपेन्द्रपुरी गली नं0 04 चैकी बस अडडा क्षेत्र से बाहर से ताला बन्द मकानों से चोरी की घटनाओं का अंजाम दिया है जो माल बरामद हुआ है वह इन्ही घटनाओं का है।

150 नशीली गोली सहित 1अभियुक्त गिरफ्तार - थाना खोडा पुलिस ने कल रात  ताकिया गेट से अभियुक्त सुफियान पुत्र जमालुददीन निवासी गली नं0 01खालिद का मकान जाफराबाद दिल्ली को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 150 नशीली गोली अवैद्य बरामद हुयी है।
5चोरी की मोटर साईकल सहित 2 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना मसूरी पुलिस ने कल रात करीब   20ः30 बजे आईएमएस काॅलेज के सामने से अभियुक्तगण मौ0 बिलाल पुत्र मौ0 सलीम निवासी सदिरनपुर थाना असमौली जनपद सम्भल तथा.असद पुत्र अयुब निवासी गहरा अकबरपुर थाना असमौली जनपद सम्भल को गिरफ्तार किया है । जिनके कब्जे से 5 मोटरसाईकल बुलट डीएल1एसएवी2894,  हीरो स्पलेण्डर डी एल 5एसएआर9758,  पैशन प्रो बिना नम्बर 4.अपाचे यूपी 14 एएस 8162 तथा हीरो बिना नम्बर के बरामद हुयी है ।  

3750रुपये सहित सटटा पर्ची खेलते 3 अभियुक्त गिरफ्ता:- थाना लोनी पुलिस ने कल रात ईदगाह लोनी से अभियुक्तगण वाजिद पुत्र हनीफ निवासी गिरी मार्केट थाना लोनी जनपद गाजियाबाद, रहेसु पुत्र सबीर निवासी गिरी मार्केट थाना लोनी जनपद गाजियाबाद  तथा नौशद पुत्र सलीम निवासी गिरी मार्केट थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है,  जिनके कब्जे से 3750रुपये नकद ,सटटा पर्ची ,पैन,माचिस व मोमबत्ती बरामद हुयी है।

1900रुपये सहित सटटा पर्ची खेलते 3 अभियुक्त गिरफ्तार - थाना लोनी पुलिस ने ही दूसरी घटना में ईदगाह लोनी से अभियुक्तगण प्रशान्त पुत्र कन्हीलाल निवासी बुद्ध नगर थाना लोनी जनपद गाजियाबाद, काने पुत्र जसवीर निवासी अशोक विहार थाना लोनी जनपद गाजियाबाद तथा महराज पुत्र अमरुददीन निवासी अशोक विहार थाना लोनी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है ।  जिनके कब्जे से 1900रुपये नकद ,सटटा पर्ची ,पैन,माचिस व मोमबत्ती बरामद हुयी है।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment