मैनचेस्टर: सौरव घोषाल और दीपिका पल्िलकल तथा विक्रम मल्होत्रा और जोशना चिनप्पा की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ियों ने यहां डब्ल्यूएसएफ विश्व युगल स्क्वाश चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. सौरव और दीपिका की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने आज दो मैच खेले. इस भारतीय जोड़ी ने ग्रुप 'बी' के अपने अंतिम मैच में पीटर क्रीड और टेस्नी इवान्स की वेल्स की जोड़ी को हराया.
इससे पहले विक्रम और जोशना ने भी ग्रुप सी में तीसरी जीत दर्ज करके कल रात ही अंतिम आठ में अपनी जगह सुरक्षित कर ली थी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के कैमरन पिल्ले और डोना उर्कहार्ट को हराया. इस बीच विक्रम और महेश मंगावकर की पुरुष युगल जोड़ी अपने आखिरी ग्रुप मैच में हार गए.
गौरतलब है कि सौरव घोषाल इंचियान एशियाई खेलों के एकल मुकाबलों में सिल्वर हासिल कर चुके हैं. वर्ष 2014 के इस एशियाई में सौरव को कुवैत के अल्मेजायेन अब्दुल्लाह ने एक घंटे 15 मिनट में 10-12, 2-11, 14-12, 11-8, 11-9 से हराया था. फाइनल मुकाबले में पहले दो मैच जीतने के बाद ऐसा लग रहा था कि 28 वर्षीय सौरव आसानी से स्वर्ण पर कब्जा जमा लेंगे लेकिन कुवैत के खिलाड़ी ने इसके बाद शानदार वापसी करते हुए अगले तीनों गेम जीत कर भारत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.


0 comments:
Post a Comment