शिक्षक दिवस पर डाॅ0 राधाकृष्णन को याद किया Dr. Radhakrishnan remembers teacher day



साहिबाबाद, ( संवाददाता )  शिक्षक दिवस के मौके पर शांति निकेतन पब्लिक स्कूल, मोहन नगर में आज डाॅ0 राधाकृष्णन के याद में शिक्षकों ने उनकी जीवनी तथा उनके द्वारा किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला, वहीं इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता का आयेजन किया गया । 

कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओ तथा छात्र, छात्राओं द्वारा डाॅ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर संजय त्रिपाठी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके बताये मार्ग पर चलने का आह्नान किया । स्कूल के शिक्षक मनीष पांडेय ने उनके द्वारा किए गये कार्यो पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को नई दिशा और दशा देने का कार्य करता है । शिक्षक का देश के विकाश में अहम योगदान होता है । उन्होंने कहा कि विकसीत समाज से ही देश भी विकासशील बनता है । 

इस मौके पर कक्षा तीन से आठ तक के छात्र - छात्राओं के लिए निबंध प्रमियोगिता का आयेजन भी किया गया । बचचों ने प्रतियोगिता में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया । इस अवसर पर स्कूल के कार्यवाहक प्राधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने बच्चों को महापुरूषों से सीख लेने की बात बताई । कार्यक्रम को सफल बनाने में  उर्मीला दूबे, शिल्पी, रजनी जोशी, संजू सिंह, एस प्रसाद, पूजा रानी श्रीपाल आदि का सराहनीय योगदान रहा । 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment