साहिबाबाद, ( संवाददाता ) क्षेत्र में आज शिक्षक दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । अमृत वर्षा एनजीओ तथा वसुंधरा के अर्वाचीन पब्लिक स्कूल के छात्र - छात्राओं ने मिलकर शिक्षक दिवस मनाये । इस मौके पर बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया गया । अर्वाचीन पब्लिक स्कूल की प्रिसिंपल श्रीमती शाक्षी शर्मा, डायरेक्टर अभिनव शर्मा और स्कूल के शिक्षकों ने अमृत वर्षा एनजीओं के बच्चों को गिफ्ट और शिक्षा सामग्री बितरित किए ।
इस मौके पर बच्चों को डाॅ0 राधाकृष्णन पर एक वृतिचित्र दिखाया गया और उनके विषय में बताया गया । इस मौके पर रवि त्रिपाठी, राजा पांडेय, बबीता, रेनू सिंह, पूजा शर्मा, मोनिका त्यागी, सरीता कुशवाहा, दर्शनी, योगेन्द्र भाटी आदि ने सराहनीय कार्य किया ।




0 comments:
Post a Comment