दो दिन के अन्दर बी0एल0ओ0 निर्वाचक नामावली की सामग्री प्राप्त करें अन्यथा उनके विरूद्व विभागीय कार्यवाही की जायेगी: जिलाधिकारी



गाजियाबाद, ( संवाददाता )  जिलाधिकारी रितु महेश्वरी ने नगर निकाय निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण में अभी तक अपनी निर्वाचक नामावली की तैयारी से सम्बन्धित  सामग्री न उठाने वाले बी0एल0ओ0 को कडी चेतावनी देते हुये कहा है कि दो दिन के अन्दर जो बी0एल0ओ0 अपनी सामग्री नही उठायेगेे उनके विरूद्व विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी जायेगी। जिलाधिकारी आज कलेक्टेªट सभाकक्ष में नगर निकाय निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण की तैयारियों के सम्बन्ध में एक बैठक को सम्बोधित कर रही थी । 

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्य एकं सवेंदनशील एवं अत्यन्त सावधानी से किया जाने वाला कार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता वरदास्त नही की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सत्यापन का कार्य विल्कूल सही होना चाहिए वरिष्ठ अधिकारी सत्यापन कार्य की रैन्डम चैकिंग अवश्य करते रहे ताकि शुद्व एवं त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार हो सके। इससे निष्पक्ष एवं स्वतन्त्र निर्वाचन सम्पन्न होगा। 
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्ञानेन्द्र सिंह ने बैठक में बताया कि नगर निकायों में कुल 2185 मतदान स्थल है जिनमें प्रत्येक में एक-एक बी0एल0ओ0 की तैनाती की गयी है। इस दौरान प्रत्येक घर का सर्वे किया जायेगा। उप जिलाधिकारी सदर पे्रम रंजन सिंह ने सदर तहसील के नगर निकायों में बी0एल0ओ0 की तैनाती एवं तत्सम्बन्धी तैयारियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में उप जिलाधिकारी लोनी अतुल कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) विशाल सिंह सहित सभी  नगर निकायो के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment